फ्लैश न्यूजलाइफस्टाइल

रोजाना नारियल खाने से बढ़ेगी इम्यूनिटी, दिल रहेगा हेल्दी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वैसे तो आपने नारियल और नारियल तेल इनके बहुत सारे चमत्कारी गुणों के बारे में सुना होगा। सेहत को स्वस्थ रखने वाले पौष्टिक तत्वों से भरपूर नारियल का एक टुकड़ा रोजाना खाने से न सिर्फ आपकी बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है। बल्कि याददाश्त भी बेहतर होती है। नारियल विटमिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन से भरपूर होता इसमें पानी की मात्रा भी अच्छी होती है। इसलिए ये बॉडी को हाइड्रेट रखता है।

इसके अलावा भी नारियल खाने के कई फायदे है-
दिल को रखे स्वस्थ-
नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट व मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं। नारियल में गुड कलेस्ट्रॉल पाया जाता है। जो दिल को स्वस्थ रखता है।

नकसीर को दूर करता है-
जिन लोगों को गर्मियों में नाक से खून आता है। उनके लिए नारियल दवा की तरह है। इसे मिश्री के साथ खाने से नकसीर की समस्या दूर हो जाएगी।

उल्टी नहीं आती-
अगर किसी को उल्टी आ रही है। तो उसे नारियल का टुकड़ा मुंह में रखकर थोड़ी देर तक चबाना चाहिए। फायदा होगा।

मुंहासे होने पर-
पिंपल्स को दूर करने के लिए ककड़ी के रस में नारियल का पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फायदा होगा।

पेट में कीड़े होने पर-
पेट में कीड़े होने पर रात को सोने से पहले और सुबह 1 चम्मच पिसे हुए नारियल का सेवन करें। इससे कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए-
नारियल के सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। नारियल में ऐंटिबैक्टीरियल, ऐंटिफंगल और ऐंटिवायरल तत्व पाए जाते है। जो रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं में।

ऐलर्जी होगी दूर-
नारियल एक यह अच्छा ऐंटिबायोटिक है। इससे हर तरह की एलर्जी दूर होती है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button