
राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुःख व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। श्री यादव अपने पीछे काम और सेवा की एक विशाल विरासत छोड़ गए हैं। उनके निधन से राजनीत के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है।
श्री राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।