
यूक्रेन पर 9वें दिन भी रूस के हमले जारी, निकासी अभियान के बीच पीएम मोदी ने की 8वीं हाई लेवल मीटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस-यूक्रेन संकट पर एक बार फिर उच्च स्तरीय बैठक की है। इस दौरान उन्होंने निकासी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। ये बैठक ऐसे वक्त पर हुई है। जब भारतीय छात्र को कीव (यूक्रेन की राजधानी) में गोली लगने की खबर आई है। ये छात्र इस समय अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि उन्हें ऐसी खबर मिली है। कि जिस छात्र को गोली लगी थी। वह अस्पताल में भर्ती है।
जब से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ है। तभी से पीएम मोदी तमाम उच्च स्तरीय बैठक कर चुके हैं। इसके अलावा पीएम ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की से भी बात की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में ही ऑपरेशन गंगा लॉन्च किया गया है। जिसके तहत निकासी अभियान सही से हो, ये सुनिश्चित करने के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा गया।
हजारों नागरिकों को वापस लाया गया
भारतीय वायु सेना के तीन और सी-17 विमान ऑपरेशन गंगा के तहत रोमानिया और हंगरी के हवाई क्षेत्रों का इस्तेमाल करते हुए यूक्रेन से 630 भारतीय नागरिकों को लेकर कल देर रात और शुक्रवार की सुबह हिंडन एयरबेस पर लौटे है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन से अब तक 9,000 से अधिक नागरिकों को भारत वापस लाया जा चुका है। वहां नागरिकों को कोई दिक्कत ना आए। इसके लिए भारतीय दूतावास काम कर रहे है। उन्होंने भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
भारत ने बातचीत को जरूरी बताया
निकासी अभियान के बीच ही भारत ने वैश्विक स्तर पर अपना पक्ष भी साफतौर पर रखा है। भारत ने इस युद्ध पर चिंता जताते हुए बातचीत को जरूरी बताया है। ताकि समस्या का जल्द से जल्द निपटारा हो सके। इसके अलावा भारत संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ होने वाले मतदान से भी दूर रहा है।
इस बीच भारत ने तत्काल सीजफायर करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा गुरुवार को पीएम ने क्वाड देश के नेताओं के साथ भी वर्चुअल बैठक की थी। पीएम मोदी ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ सहमति जताई कि एक नई मानवीय सहायता और आपदा राहत तंत्र स्थापित किया जाना चाहिए।



