फ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ‘ए0बी0पी0 न्यूज शिखर सम्मेलन’ में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश असीम सम्भावनाओं का प्रदेश है। दुनिया में कहीं भी इतनी सम्भावनाएं नहीं हैं। यहां दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि तथा सबसे अच्छा जल संसाधन मौजूद है। प्रदेश का सर्विस सेक्टर, प्रतिभावान तथा ऊर्जा से भरपूर युवा और दुनिया का सबसे बड़ा एम0एस0एम0ई0 बेस हमारी सम्भावनाओं को आगे बढ़ाते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से राज्य में विगत 05-06 वर्षां में किये गये कार्यों से हमारी तपस्या फलीभूत हो रही है। प्रदेश में यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 33 लाख 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह अभी शुरुआत है। यह उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य की एक झलक मात्र है। यह यात्रा बहुत आगे बढ़नी है। उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक होगा।

मुख्यमंत्री आज यहां ‘ए0बी0पी0 न्यूज शिखर सम्मेलन उत्तर प्रदेश’ में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में देश की आजादी के समय उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से अच्छी थी। जाति, मत, मजहब के विवाद एवं भ्रष्टाचार के कारण वर्ष 2016-17 तक आते-आते यह देश के औसत की एक तिहाई रह गयी। विगत 06 वर्षां में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुना हुई है। राज्य की जी0डी0पी0 भी दो गुनी हुई है। अगले पांच वर्षां में यह राष्ट्रीय औसत से अधिक होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए कार्य प्रारम्भ किये हैं। पिछले 06 वर्षां में हमारी प्रगति सार्थक दिशा में आगे बढ़ी है। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत न्यू एज कोर्सेज तथा ट्रेड प्रारम्भ किये हैं। विद्यार्थियों को नये कोर्सेज के साथ जोड़ा जा रहा है। युवाओं को ड्रोन तकनीक, रोबोटिक्स सहित तकनीकी के नये कोर्स में प्रशिक्षित किया जा रहा है। अगर हमारे युवा वैश्विक बाजार में जाने के इच्छुक हैं, तो इसके लिए भी उन्हें तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश में वोकेशनल एजुकेशन के क्षेत्र में अच्छे संस्थानों के विकास के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ सहयोग के कार्यक्रम को सहमति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था की ग्रोथ के लिए निवेश और उद्योग जगत की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। प्रदेश में आयोजित निवेश महाकुम्भ यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की विशेषता है कि इसके माध्यम से 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मिले हैं। बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए 04 लाख 29 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 26 जनपद तथा बुन्देलखण्ड क्षेत्र के 07 जनपदों सहित प्रदेश के सभी 75 जनपदों में निवेश होने जा रहा है। अब प्रदेश के युवा को नौकरी/रोजगार के लिए देश के अन्य राज्यों अथवा विदेश में नहीं जाना होगा, उन्हें उत्तर प्रदेश में ही नौकरी/रोजगार प्राप्त होगा। प्रदेश में उद्योग लगने से यहां के किसानों तथा श्रमिकों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ (ओ0डी0ओ0पी0) के माध्यम से परम्परागत उद्योगों को प्रोत्साहन दिया गया है। बिना भेदभाव सभी जनपदों के उत्पाद को प्रोत्साहित किया गया है। जनपद मुरादाबाद के ब्रास उत्पाद से जुड़े उद्योगों को कोयला तथा कैरोसीन के स्थान पर पी0एन0जी0 तथा विद्युत से जोड़ा गया है। आज जनपद मुरादाबाद से 15 हजार करोड़ रुपये का निर्यात हो रहा है। इसी प्रकार जनपद भदोही के कारपेट उद्योग को तकनीक, डिजाइन उपलब्ध कराते हुए उसे मार्केट से जोड़ा गया, एक्सपोर्ट सब्सिडी उपलब्ध करायी गयी। आज जनपद भदोही से 06 हजार करोड़ रुपये का निर्यात हो रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के 01 करोड़ 61 लाख नौजवानों को प्रदेश में हुए निजी निवेश के माध्यम से रोजगार से जोड़ा गया है। 60 लाख उद्यमियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना द्वारा बैंकों से जोड़ते हुए ऋण उपलब्ध कराया गया। परिणामस्वरूप प्रदेश का ऋण जमा अनुपात (सी0डी0 रेशियो) बेहतर हुआ तथा इन लोगों को कार्य मिला है। वर्ष 2017 से पूर्व, प्रदेश की बेरोजगारी दर 19 प्रतिशत थी, आज यह घटकर लगभग 03 प्रतिशत हो गयी है। यह प्रदेश की एक उपलब्धि है, इसका लाभ राज्य के हर तबके को होने जा रहा है। यह ‘नये भारत का नया उत्तर प्रदेश’ और देश का ‘ग्रोथ इंजन’ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 06 वर्षां के दौरान प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। उनके रहते कोई दंगा हो भी नहीं सकता है। आज सभी बेटियां सुरक्षित हैं। सरकारी कर्मियों को कार्यां के प्रति जवाबदेह बनाया गया है। आज प्रदेश के सरकारी कर्मियों के प्रति लोगों में अच्छा संदेश है। एण्टी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन कर 64 हजार एकड़ भूमि भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराकर प्रदेश में बड़ा लैण्ड बैंक बनाया गया है। सभी को अवसर देने वाली नीतियां बनाते हुए लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज भी वही हूं, जो वर्ष 2017 से पूर्व था। मेरे रूप में तीसरी पीढ़ी राजनीति में है। हमारा हर कार्य राष्ट्रीय एकत्व की भावना तथा राष्ट्र प्रथम की भावना से होता है। मेरा जीवन देश तथा प्रदेश की जनता के लिए समर्पित है। गोरखपुर के सांसद के रूप में उन्होंने गोरखपुर सहित पूर्वांचल की उन समस्याओं को उठाया, जिनका समाधान अरसे से नहीं हो पाया था।

वर्ष 2017 से पूर्व इन्सेफेलाइटिस बीमारी तथा अन्य मुद्दों के लिए वे सड़क से संसद तक संघर्ष करते थे। जब उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला, तब उन्होंने किसी अन्य पर दोषारोपण करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की। आज पूर्वांचल में इन्सेफेलाइटिस बीमारी पर 96 प्रतिशत तक नियत्रंण कर लिया गया है। जब हम निर्णय करते हैं, तो उसे निष्कर्ष तक भी पहुंचाते हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें सेवा का विस्तृत आयाम मिला है और वे इसका भरपूर उपयोग प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ प्रदेश की राजधानी है। यह देश का हृदय स्थल है। इसकी पौराणिक तथा ऐतिहासिक पहचान है। बेगम हजरत महल 1857 की क्रांन्ति की बहुत बड़ी वीरांगना थीं। उन्होंने ब्रिटिशर्स के विरुद्ध आजादी की लड़ाई में प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया था। लखनऊ में विगत 05 दिनों से उत्सव का माहौल है। यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तीन दिवसीय आयोजन में 40 देशों के प्रतिनिधि तथा 04 देशों के मंत्रिगण आये।

इस समिट का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उद्घाटन तथा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने समापन किया था। केन्द्रीय रक्षा मंत्री, गृह मंत्री सहित विभिन्न मंत्रिगण भी समिट में शामिल हुए थे। इसमें 25 हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की थी। लखनऊ में यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन के बाद जी-20 समूह के डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की बैठक का आयोजन हो रहा है। इस कॉन्क्लेव में आने से पूर्व वे पूर्वोत्तर भारत के राज्यों से आये प्रतिनिधियों से मिले हैं। यह आयोजन हमारी ‘अतिथि देवो भवः’ की परम्परा का हिस्सा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo