राष्ट्रीय

भारत में एक लाख शाखाएं खोलने की तैयारी में RSS, 2025 में मनाएगी 100 वीं वर्षगांठ

भोपाल – राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने अपनी 100वीं वर्षगांठ पर मिशन एक लाख लक्ष्य रखा है। संघ ने अपनी साखा बढ़ाकर एक लाख करने का टारगेट रखा है। 3 साल में नई एक लाख शाखाएं खोलने की तैयारी है। गुजरात से शाखाएं बढ़ाने की रणनीति बनेगी।

दरअसल साल 2025 में संघ 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसके चलते 11 मार्च से अहमदाबाद में संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक है। 5 राज्यों के चुनाव नतीजों के ठीक बाद अहमदाबाद के कर्नावती में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की 3 दिनों की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू हो रही है।

वहीं प्रतिनिधि सभा संघ की सबसे बड़ी बैठक होती है। सभी प्रांतों के साथ संघ अपने अनुशांगिक संगठनों को टारगेट सौंपेगा। कोरोना से पहले तक देश में संघ की 59 हजार शाखाएं थी। कोरोना काल में शाखाएं नहीं लग पाई।

बताया जा रहा है कि संघ के मिशन एक लाख पर कांग्रेस ने वार किया है। कांग्रेस महामंत्री केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि संघ का पंजीयन क्यों नहीं ? संविधान, सदस्यता कहां है ? उन्होंने लिखा है कि RSS अपनी 100 वीं वर्षगांठ तक 1 लाख शाखाएं खोलगी! इतने वर्षों बाद भी संघ का पंजीयन क्यों नहीं ? संविधान, सदस्यता कहां है ? डर क्या है ? इतने वर्षो से संघ-अनुषांगिक संगठनों का खर्च कैसे चलता है ? देश भर में अट्टालिकाएं कैसे बनी ? ED, CBI, EOW चिरनिद्रा में लीन क्यों।

उधर बीजेपी प्रदेशमंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस संघ को समझती होती तो देश में सिकुड़ रही नहीं होती। कांग्रेस के नेतृत्व को नकारा नहीं जा रहा होता। संघ का समझना मतलब देश की तासीर को समझना है। संघ के लिए राष्ट्र प्रथम है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777