राष्ट्रीय

पंजाब चुनाव से पहले सिद्धू ने केजरीवाल को बताया ढोंगी, दी खुलेआम बहस करने की चुनौती

चंडीगढ़ – पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ढ़ोगी बताते हुए खुली बहस की चुनौती दी है।

आपको बता दें कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है और सभी मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही हैं।

सिद्धू ने केजरीवाल को बताया ढोंगी
पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बादलों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए एक ट्वीट में लिखा कि भगवंत मुख्यमंत्री नहीं है।

जो बादलों के ब्लैकलिस्टेड विधायक दीप मल्होत्रा के साथ शराब माफिया चला रहा है। वह (भगवंत मान) नहीं था। जिसने काले कृषि कानूनों को दिल्ली में अधिसूचित किया था। दिल्ली हवाईअड्डे के कमाऊ रूटों पर बादलों की बसों को कौन अनुमति दे रहा है। आकर मुझसे बहस करो, ढोंगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777