फ्लैश न्यूजलाइफस्टाइल

नाश्ते में बनाएं छोले भटूरे, मौसम का मजा हो जाएगा दोगुना

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बारिश के मौसम में सुबह के नाश्ते में गर्मा-गर्म टेस्टी छोले भटूरे खाने को मिल जाएं तो मौसम का मजा दोगुना हो जाता है। छोले भटूरे एक पंजाबी स्ट्रीटफूड रेसिपी है जिसे सुबह के नाश्ते में परोसा जाता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं जाते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल छोले भटूरे।

छोले भटूरे की सामग्री-
-2 कप चने
-चाय पत्ती-गर्म
-सूखा आवंला
-1 तेजपता
-1 दालचीनी स्टिक
-2 इलाइची
-1 टी स्पून जीरा
-1 बड़ी इलाइची
-8 काली मिर्च के दाने
-3 लौंग
-2 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
-1 टी स्पून लहसुन
-1 टी स्पून अदरक
-1 टी स्पून हल्दी पाउडर
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून धनिया पाउडर
-1 टी स्पून जीरा पाउडर
-3 टी स्पून नमक
-1 कप पानी
-1 टमाटर , टुकड़ों में कटा हुआ
-1 गुच्छा हरा धनिया
-1 टी स्पून यीस्ट
-1/2 टी स्पून चीनी
-2 कप मैदा
-1/2 कप गेंहू का आटा

छोले बनाने का तरीका-
छोले बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें। उसमें छोले के साथ चाय पत्ती और सूखे आवंला डालकर उबाल लें। अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने पर पैन में तेजपता, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च और लौंग डालें।अब इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें लहसुन, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण में पानी मिलाते हुए इसमें उबले हुए छोले और कटा हुआ टमाटर डालें। इसे अच्छे से मिलाने के बाद दूसरे कुकर में निकाल लें। हरा धनिया डालकर प्रेशर कुकर में पकाएं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button