राष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह ने एमपी में कांग्रेस को दीमक की तरह चट कर लिया – नरोत्तम मिश्रा

भोपाल – मध्य प्रदेश में दीमक वाले बयान को लेकर सियासी बवाल शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संघ की तुलना दीमक से की। जिसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा हैं। कि कांग्रेस देश के लिए और दिग्विजय सिंह जैसे नेता कांग्रेस के लिए दीमक की तरह है। दिग्विजय सिंह प्रदेश में कांग्रेस को ही चट कर गए।

मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी भले ही ना कह पा रहे हो कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग दीमक की तरह कांग्रेस को चाट रहे हैं। लेकिन हकीकत यही है। दिग्विजय सिंह ने दीमक की तरह प्रदेश में कांग्रेस को चट कर डाला। एक समय मजबूत रही कांग्रेस को इन्होंने जर्जर हालात में पहुंचा दिया हैं।

उन्होंने कहा कि 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस को 15 महीनों में ही इन्हीं की बदौलत सत्ता से बाहर का मुंह देखना पड़ा और अब लगता है कि अगले 15 साल तक कांग्रेस का कोई चांस नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लिए दीमक की तरह है। कांग्रेस के नेताओ ने अपनी पार्टी की क्या हालत कर दी है। यह आप सबने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार द्वारा की जा रही लडखडाती पदयात्रा से जान लिया होगा।

गृह मंत्री ने कहा कि आरएसएस जैसे राष्ट्रवादी और सेवाभावी संघठन के खिलाफ दिग्विजय सिंह जैसे नेता हमेशा से बयान देते रहते है। लेकिन इससे कोई फर्क नही पड़ता है। देश की जनता सब सच जानती है। दिग्विजय सिंह के बयानों पर वैसे भी कोई ध्यान नही देता है। क्योंकि वो अपनी ही पार्टी व जनता के लिए अप्रसांगिक हो गए है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777