राष्ट्रीय

कर्नाटक चुनाव के बीच प्रियंका को सताई दादी ‘इंदिरा गांधी’ की याद

कर्नाटक चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। तमाम पार्टियां वोटर्स को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। इसके लिए राजनैतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी कर्नाटक दौरे पर हैं। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कभी लोगों का भरोसा नहीं तोड़ा था।

जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी की महासचिव ने कहा कि इंदिरा गांधी को तो आप सभी अच्छे से जानते हैं। आज अगर जनता उन पर भरोसा करती है तो उसकी वजह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता हैं। जिन्होंने आप सभी के लिए हकीकत में काम किया है।

सत्तारूढ़ भाजपा पर बोला हमला
वहीं प्रियंका गांधी ने बीजेपी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि आप बीजेपी नेताओं की बातों में न आएं और वोट मांगने वाले नेताओं के ‘विवेक’ को देखें। उन्होंने कहा कि पीएम ने राज्य का दौरा किया और कहा कि विपक्ष के नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक यही चाहेगा की पीएम का स्वास्थ्य अच्छा रहे।

प्रियंका ने कहा कि आप लोग किसी के कहने पर नहीं, बल्कि अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट देना। वहीं प्रियंका ने बोम्मई सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार जनता ने जेडीएस और कांग्रेस को चुना था। लेकिन बीजेपी ने अपने पैसे की ताकत से सरकार को चुरा लिया था।

जनता समझदारी से करे मतदान
प्रियंका गांधी ने राज्य के लोगों से समझदारी से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बोम्मई सरकार ने 40% कमीशन से जनता को लूटने का काम किया है। कर्नाटक की राज्य सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपए लूटे हैं। प्रियंका ने अमूल-नंदिनी विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने जानबूझकर दूध के उत्पादन को कम किया। जिससे के कर्नाटक में अमूल दूध की एंट्री करवाई जा सके। उन्होंने जनता से कहा कि यह बदलाव का समय है।

बीजेपी सरकार ने नहीं किया कोई काम- प्रियंका
राज्य में भाजपा ने कोई रचनात्मक काम नहीं किया है। राज्य में पिछले तीन सालों हर चीज में गिरावट आई है। फिर चाहे वह बुनियादी ढांचा हो या सुविधाएं हों। कांग्रेस की महासचिव ने आगे कहा कि कर्नाटर में भ्रष्ट सरकार चलाई जा रही है। इस सरकार ने जनता के लिए कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अब जनता ऐसी सरकार चाहती है जो लोगों के लिए काम करे। बता दें कि राज्य में आगामी 10 मई को मतदान होने हैं। वहीं मतगणना 13 मई को होनी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777