
लोगों के दिलों पर राज करने आ गई Tata की नई गाड़ी
टाटा मोटर्स ने आज इंतजार खत्म करते हुए भारत में अपनी नई गाड़ी से पर्दा उठा दिया है। इस गाड़ी का नाम टाटा कर्व है, और यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है। Tata Curvv इलेक्ट्रिक एसयूवी को कंपनी बाद में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में भी पेश करेगी।
टाटा मोटर्स ने हालांकि नई कर्व के बारे में ज्यादा डिटेल जारी नहीं की हैं। लेकिन यह गाड़ी टाटा के नए अपग्रेड किए गए X1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस नई गाड़ी की लंबाई 4.3 मीटर होने की संभावना है और यह लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी।
टाटा मोटर्स ने इस नई गाड़ी की कीमत और कार रेंज के बारे में कोई डिटेल साझा नही की है। हालांकि कंपनी Curvv EV SUV की सर्टिफाइड रेंज 400-500km होने की उम्मीद कर रही है। Tata Curvv बिल्कुल नए डिजाइन के साथ आएगी। कंपनी का दावा है कि Tata Curvv जैसा नया डिजाइन भविष्य के Tata SUV मॉडल में देखने को मिलेंगे। पेट्रोल और डीजल में लॉन्च होने के बाद इसकी टक्कर Hyundai Creta, Kia Seltos से होगी।
Tata Curvv इलेक्ट्रिक SUV में बोनट पर एलईडी लाइट्स के साथ स्प्लिट एलईडी हेडलैंप सेटअप है। वहीं फ्रंट बंपर में त्रिकोण आकार की एलईडी लाइट्स भी दी गई हैं। कर्व में ध्यान देने योग्य फीचर में से एक है, इसके बाहरी रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) के बजाय दिए गए रियर कैमरे। जो इसके लुक को टाटा की अन्य कारों से अलग बनाते हैं।
कब होगी लॉन्च
Tata Curvv को 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। Tata Motors ने बताया कि Tata Curvv को मिड-साइज SUV से ऊपर और प्रीमियम SUV सेगमेंट के नीचे रखा जाएगा। कंपनी का प्लान Curvv को भारत में फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश करने का था। लेकिन कोविड की वजह से एक्सपो को टाल दिया गया। जो अब जनवरी 2023 में आयोजित होगा।