लाइफस्टाइल

मसाला वड़ा पाव बनाने की सबसे आसान विधि

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अगर आपको स्ट्रीट फूड पसंद है। तो बिलकुल सही कर रहे हैं। स्वास्थ्य सबसे पहले है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपना मन मारें। बल्कि जो भी स्ट्रीट फूड आपका या परिवार के लोगों का खाने का मन है। उसे घर पर ही बना लें। आप सोचेंगे कि घर पर तो बना सकते हैं। लेकिन उसमे बाहर जैसे टेस्ट नहीं आएगा। इतनी मेहनत के बाद अगर आपको स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद न मिले तो क्या फायदा। पर हम आपको ऐसी रेसिपी बताने जा रहे है।

जिसे आप आसानी से घर पर बना भी सकते हैं। और उसका स्वाद एकदम बाजार के जैसा होगा। तो चलिए आज बनाते है। मसाला वड़ा पाव। इसे बनाने का हम जो आपको तरीका बताने जा रहे है। वह एकदम ठेले वाले वड़ा पाव जैसा होगा। एक बात और ये रेसिपी आसान तो है ही, साथ ही जल्दी बनकर तैयार हो जाएगी। पेश है आपके लिए मसाला वड़ा पाव बनाने की रेसिपी।

मसाला वड़ा पाव बनाने के लिए सामग्री
2 ब्रेड पाव, 2 बड़े चम्मच तेल या बटर, 1 बारीक कटा प्याज, 1 बारीक कटी शिमला मिर्च, 1 बारीक कटा टमाटर, 4 उबले आलू मैश किए हुए, एक छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, चुटकी भर हल्दी पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, सेंव भुजिया और भुनी मूंगफली।

मसाला वड़ा पाव बनाने की रेसिपी
स्टेप 1 – बाजार जैसा स्वादिष्ट मसाला वड़ा पाँव बनाने के लिए सबसे पहले पाव को बीच से काट लें। अब एक नॉनस्टिक पैन में बटर डाल कर गर्म करने और फिर उसने पाव को अच्छे से सेंक लें।

स्टेप 2 – एक कड़ाही में तेल या बटर गर्म करके उसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें। फिर हरी शिमला मिर्च डाल कर दो कड़ाही को ढक कर पकने दें। शिमला मिर्च के हल्का नरम होने पर टमाटम मिलकर पका लीजिये। सब्जियां अच्छे से पक जाएँ तो धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी पाउडर और नमक डालकर भून लीजिये। अब कड़ाही में पानी डालियों और पकने के लिए ढक दें।

स्टेप 3 – जब सभी सब्जियां और मसाले अच्छे से पकने लगे तो उसमें पाव भाजी मसाला डालकर मिला लीजिये। फिर उबले हुए आलू और हल्का पानी डालकर पकाएं। कड़ाही का पानी सूख जाये तो उसमें बारीक कटा हरा धनिया मिला लीजिये।

स्टेप 4- भाजी तैयार हो जाए तो सेंके हुए पाव में भाजी को अच्छे से फैला लें। बीच में भुनी हुई मूंगफली, सेंव भुजिया डालकर गार्निश करें। आपका टेस्टी स्ट्रीट फूड जैसा वड़ा पाव तैयार है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button