वाराणसी

गंगा ने तोड़ा शिवाला से हनुमान घाट का संपर्क, हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थल तक पहुंचा पानी

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण घाटों के आपसी संपर्क टूटने का सिलसिला अनवरत जारी है। सोमवार को दो और घाटों शिवाला व हनुमान घाट का संपर्क समाप्त हो गया। गंगा के जलस्तर बढ़ने की रफ्तार डेढ़ सेंटीमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 62.78 मीटर दर्ज किया गया था।

सोमवार को गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण शिवाला घाट का मुख्य प्लेटफार्म पानी से भर गया। इसके कारण शिवाला घाट से हनुमान घाट जाने वाला रास्ता बंद हो गया। वहीं, रविवार को मानमंदिर से ललिता घाट वाले रास्ते पर पानी चढ़ने के कारण रास्ता बंद हो गया था। हरिश्चंद्र घाट पर गंगा का पानी बाबा मसाननाथ मंदिर के ठीक नीचे पहुंच चुका है।

गंगा के जलस्तर में बढ़ाव की यही रफ्तार रही तो अगले 24 घंटों में कई और घाटों का आपसी संपर्क समाप्त हो सकता है। शीतला और दशाश्वमेध घाट के आरती स्थल से गंगा का जलस्तर बस थोड़ी ही दूर है। नाविकों ने अपनी नावों को किनारे बांधना शुरू कर दिया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, दोपहर 12 बजे जलस्तर 62.72 मीटर तक पहुंच गया था। तीन बजे जलस्तर 62.74 और शाम को 62.76 मीटर तक पहुंचा। रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 62.78 मीटर तक जलस्तर था और बढ़ाव जारी था। प्रशासन ने कई प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग करा दी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777