फ्लैश न्यूजवाराणसी

वाराणसी एयरपोर्ट पर मिला विदेशी यात्री के पास सैटेलाइट फोन, इंडिगो एयरलाइंस से बेंगलुरु जा रहा था नागरिक

वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर शनिवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी यात्री के पास से सैटेलाइट फोन बरामद किया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने विदेशी नागरिक से पूछताछ शुरू कर दी है। भारत में सैटेलाइट फोन का उपयोग बिना अनुमति के प्रतिबंधित है।

जानकारी के अनुसार, इटली के नागरिक एलेसैंड्रा इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई-6597 से वाराणसी से बेंगलुरु जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने जांच के दौरान उनके पास से सैटेलाइट फोन बरामद किया।

एयरपोर्ट प्रशासन ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों को दी। फूलपुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त नागरिक को भारत में सैटेलाइट फोन के उपयोग पर प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। फिलहाल, अन्य जांच एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777