लाइफस्टाइल

शाम के नाश्ते में खाना है कुछ टेस्टी? 15 मिनट में बनाएँ ये फारसी मसाला पूरी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

शाम में नाश्ते में अधिकतर लोगों को चाय या कॉफ़ी के साथ कुछ स्नैक्स खाना पसंद होता है। लेकिन अगर आप रोज-रोज़ एक ही नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं या बाहर से कुछ नहीं खाना चाहते हैं तो आप घर पर ही स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। आज हम आपके लिए गेंहू की मसाला फारसी पूरी की रेसिपी लेकर आए है। ये पूरी खाने में बहुत टेस्टी लगती है और इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है। सबसे ख़ास बात यह है कि इसे मैदे नहीं बल्कि गेंहू से तैयार किया गया है इसलिए ये सेहत के लिए भी नुकसानदायक नहीं है। आइए जानते हैं मसाला फारसी पूरी बनाने की विधि –

मसाला फारसी पूरी बनाने की सामाग्री

गेहूं- 2 कप
सूजी – 3 चम्मच
काली मिर्च – 8-10 (कुटी हुई)
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च- 1/2 चम्मच
अजवाइन पाउडर- 1/2 चम्मच
घी या तेल – 2 बड़े चम्मच
तेल- तलने के लिए
पानी- आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार

मसाला फारसी पूरी बनाने की विधि
मसाला फारसी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल आटा डालकर अच्छी तरह से छान लें।
फिर इसमें नमक, सूजी और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
अब आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह से गूंथ लें। फिर इसे कुछ देर सेट होने के लिए रख दें।
थोड़ी देर बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी के आकार में बेल लें।
अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और इसमें पूरियों को फ्राई कर लें।
आपकी गेहूं की मसाला फारसी पूरी तैयार है। आप इसे चाय-कॉफी के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button