उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टरों पर तिरंगा फहराएगी समाजवादी पार्टी: अखिलेश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन का एलान किया है. उन्होंने प्रदेश के समस्त जनपदों के पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि 26 जनवरी को सभी तहसीलों में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी किसानों के साथ ट्रैक्टर पर तिरंगा फहराएं और किसानों को अपना समर्थन दें.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश का किसान दुखी हैं. खेती और फसलों पर बड़े उद्योग घरानों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नजर है. खेती में प्रयोग होने वाले कृषि यंत्र, खाद, बीज, रसायन डीजल बिजली लगातार महंगी हो रही है. किसान को उत्पादन की लागत भी नहीं मिल पा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि विगत 2 महीने से किसान शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं, बावजूद इसके सरकार ने किसानों की बात अभी तक नहीं मानी है.

किसानों और समाजवादी कार्यकर्ताओं पर लगाए जा रहे हैं झूठे मुकदमे
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और किसानों के खिलाफ पुलिस झूठे फर्जी मुकदमें दर्ज करा रही है. प्रशासन का यह रवैया संवैधानिक है क्योंकि किसानों के प्रदर्शन के अधिकार को सर्वोच्च न्यायालय ने भी माना है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही हैं किसानों की कर्ज माफी आय दोगुनी करने और लागत का अधिक मूल्य देने की बातें सब धोखा साबित हो रही हैं.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button