विजय कुमार की लोकेशन दिल्ली की आ रही थी इसलिए हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से संपर्क किया. आरोपी Vijay Thakur लगातार फ़ोन से अपने एक परिचित से बात कर रहा था और हिमाचल पुलिस उसके फ़ोन को ट्रेस कर रही थी।
परसों Vijay Thakur दिल्ली में था लेकिन उसकी लोकेशन एक बार फिर बदल गई, वो भाग कर मथुरा आ गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हिमाचल पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। परसों रात Vijay Thakur की लोकेशन मथुरा रिफाइनरी के पास थी, इसके बाद फ़ोन बंद हो गया।
गुरुवार को उसका फ़ोन फिर से चालू हुआ और उसकी लोकेशन वृंदावन पता चली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हिमाचल पुलिस ने जाल बिछाया और विजय कुमार को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया।
Back to top button