पंजाब

पूर्व मंत्री कांगड़ से विजिलेंस ने की पूछताछ, 20 सवाल पूछे, बोले- दस्तावेज और जवाब दे दिए

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आय से अधिक संपति मामलें में बुधवार को पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। जहां पर विजिलेंस के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक कांगड़ से करीब 20 सवाल विजिलेंस ने पूछे। हालांकि इस बारे में विजिलेंस के किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। सिर्फ इतना बताया गया कि कांगड़ विजिलेंस कार्यालय पहुंचे थे।

विजिलेंस दफ्तर से लौटते वक्त पूर्व मंत्री कांगड़ ने मीडिया से कहा कि मांगे गए दस्तावेज विजिलेंस को सौंप दिए हैं। वहीं ब्यूरो के सवालों का जवाब भी दे दिया है। जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा हूं। कांगड़ ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर गलती की थी। अपनी गलती को सुधारते हुए दोबारा कांग्रेस में आ चुका हूं। आने वाले दिनों अन्य साथी नेता भी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगे।

एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब के हक में हूं
सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मामले में कांगड़ ने कहा कि वह पंजाब के हक में हैं। पंजाब का पानी किसी भी राज्य को नहीं दिया जा सकता। आप सरकार बड़े-बड़े दावे कर सता में आई थी लेकिन सरकार बनते ही आप नेता अपने वादों से पिछड़ गए हैं।

सिकंदर सिंह मलूका पर बरसे कांगड़
शिअद नेता सिकंदर सिंह मलूका पर कांगड़ ने कहा उन्हे शर्म आनी चाहिए। मलूका खुद 2022 के चुनाव के दौरान दिल्ली बीजेपी के पास जाकर बैठ गए थे। भाजपा से मलूका किसी राज्य का राज्यपाल बनाने की मांग कर रहे थे लेकिन भाजपा के बड़े नेताओं ने एक नहीं सुनी। उनको दिल्ली से खाली हाथ भगा दिया गया। कांगड़ ने कहा कि शिअद नेता मलूका ने जितनी पढाई की है, उसी हिसाब से ही शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button