लाइफस्टाइल

Skin Care: दमकती त्वचा पाने के लिए करें देसी घी का इस्तेमाल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हर भारतीय घर में देसी की का इस्तेमाल होता है। देसी घी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल खाने में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं, त्वचा पर घी का इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनती है। क्योंकि घी में विटामिन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। यह स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है।

स्किन में मौजूद पिंपल्स और ड्राई स्किन की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। आप स्किन पर घी का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन साफ होती है। आइए जानते हैं आप स्किन पर घी कैसे अप्लाई कर सकती हैं।

घी और बेसन का फेस पैक
अगर आप पिगमेंटेशन की समस्या से परेशान हैं, तो आपको घी और बेसन का पैक बनाकर अपने चेहरे पर अप्लाई करना चाहिए। इसे फेस पैक को बनाना काफी आसान है। इस फेस पैक को अप्लाई करने से आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

घी और बेसन पैक की सामग्री
घी- 2 चम्मच
बेसन- 2 चम्मच

ऐसे बनाएं फेस पैक
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और घी को मिक्स करें।
इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें।
आप चाहें तो इसमें हल्दी भी मिला सकती हैं।
इसके बाद इसे फेस पर 10-15 मिनट के लिए अप्लाई करें।
फिर नॉर्मल पानी चेहरे को धो दें।
इस फेस पैक को अप्लाई करने के बाद चेहरे पर साबुन न लगाएं।
घी और केसर का फेस पैक
कई महिलाओं व लड़कियों की स्किन काफी ड्राई और डल होने लगती है। ऐसे में आप चेहरे पर इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन पर निखार आता है।

सामग्री
घी- 1 चम्मच
केसर- 2 चम्मच
हल्दी- 1/4

ऐसे बनाएं फेस पैक
सबसे पहले एक कटोरी में केसर, हल्दी और घी को मिक्स कर लें।
इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
10-15 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरा पानी से साफ कर लें।
आप चाहें तो गर्दन पर भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button