एडीटोरियल
US Army का Syria पर टैंकों और रॉकेट लांचर से हमला
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
Syria में कल देर रात US Army और अमेरिकी गठबंधन सेनाओं और उनके समर्थित मिलीशिया के हमले में 100 से ज्यादा सरकार समर्थक सैनिक मारे गए। US Army अधिकारियों के अनुसार हमले में टैंकों, रॉकेट लांचर और मोर्टार का इस्तेमाल किया गया।

यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई बताई जा रही है। इस दौरान किसी भी US Army सैनिक को कोई नुकसान नहीं हुआ है। रूस ने इस हमले पर कड़ी नाराजगी जताई है और इसे शांति प्रयासों का उल्लंघन बताया है।
दो हजार US Army सैनिक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के खिलाफ जंग के सिलसिले में Syria में तैनात हैं। ये सैनिक राष्ट्रपति बशर अल-असद की सत्ता के विरोध में लड़ रहे सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (SDF) का समर्थन करते हैं।
SDF में 50 हजार से ज्यादा कुर्द और अरब लड़ाके हैं। SDF के मुख्यालय पर हाल ही में हुए सरकारी फौज के हमले के जवाब में अमेरिका के नेतृत्व वाले फौजी लश्कर ने यह कार्रवाई की है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



