फ्लैश न्यूजभारत

सेना के दो हेलीकॉप्टर ने लिया सुरक्षा का जायजा, ध्वजारोहण समारोह में गलती की नहीं कोई गुंजाइश

राम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह से पहले रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता चरम पर पहुंच गई है। दो हेलीकॉप्टरों ने रविवार को लगभग एक घंटे तक शहर के संवेदनशील इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। सूत्रों के अनुसार इसमें सेना व विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के अधिकारी सवार थे। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के फुलप्रूफ इंतजाम सुनिश्चित करना था।

हेलीकॉप्टरों ने राम जन्मभूमि मंदिर परिसर, सरयू घाट, साकेत महाविद्यालय और आसपास के प्रमुख स्थलों पर कई चक्कर लगाए। राम मंदिर के ऊपर से गुजरते हुए दोनों हेलीकॉप्टरों ने परिसर की सीमाओं, प्रवेश द्वारों और भीड़ प्रबंधन क्षेत्रों का जायजा लिया। सरयू घाट पर, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, वहां जलमार्ग की निगरानी की गई। साकेत महाविद्यालय में विशेष रूप से बने हेलीपैड का भी परीक्षण किया गया, जहां पीएम मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा उतरने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह निरीक्षण एसपीजी की मंजूरी के बाद किया गया, जिसमें ड्रोन नो-फ्लाई जोन, बैरिकेडिंग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों की पोजिशनिंग पर फोकस रहा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777