उत्तर प्रदेश

Lucknow University में देर रात हुआ जमकर हंगामा, छात्रों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला, जानें पूरा मामला

लखनऊ के डालीगंज में रामाधीन इंटर कॉलेज में चल रहे शादी समारोह में देर रात बड़ा बवाल हो गया। जहां लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। शादी समारोह में उपस्थित लोगों ने दावा किया है कि छात्रों की ओर से पत्थर बाजी की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी स्थल पर तो मामले को शांत कर दिया, लेकिन दूसरी ओर लखनऊ विश्वविद्यालय में देर रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रावास के गेट पर सैकड़ो की तादाद में पहुंचे हुए हैं। छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों को काबू में करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर समेत विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसर सामने आए साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

शादी में खाने को लेकर बवाल

इंस्पेक्टर हसनगंज दिलेश कुमार ने बताया कि कुछ छात्र शादी में खाना खाने के लिए घुस गए थे। जब बरातियों और घरवालों की ओर से इसका विरोध किया गया तो वह उग्र हो गए। लेकिन उन्हें समझा कर वापस भेज दिया गया था तभी कुछ छात्र पीछे से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते हैं और शादी समारोह में बावल करने लगते हैं। फिलहाल शादी समारोह में शांति का माहौल है और लड़कों की पहचान की जा रही है।

छात्रों ने लगाई प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावास के पास बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है छात्रों का आरोप है कि पुलिस द्वारा एक तरफा कार्रवाई की जा रही है। मौजूद छात्र प्रशासन के इस रवैया से काफी नाराज है।

छात्रों का कहना है कि पुलिस अपनी मनमानी कर रही है। छात्रों की सुन नहीं रही है पुलिस सिर्फ एक तरफ की सुन रही है। पुलिस द्वारा विश्वविद्यालय के सभी छात्रों को आरोपी बनाया जा रहा है जबकि शादी में सिर्फ दो ही छात्र खाना खाने गए थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777