कारोबार

बच्चों के लिए पाउडर बनाने वाली कंपनी को भरना होगा 154 करोड़ का जुर्माना

बच्चों की त्वचा बहुत कोमल होती है। अगर उसकी सही देखभाल न की जाएं या गलत प्रोडक्ट इस्तेमाल किया जाए तो परिणाम कितना भयंकर हो सकता है। ये आप सोच भी नहीं सकते. ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एक कंपनी के गलत पाउडर के कारण कंपनी 154 करोड़ का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है।

दरअसल मामला फेमस कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी का है। ये कंपनी बच्चों के लिए पाउडर बनाने के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। ताजा मामले में अमेरिका के एक कोर्ट ने कंपनी को एक व्यक्ति को पूरे 154 करोड़ रुपए का जुर्माना भरने का आदेश दिया है. इस आदमी ने कंपनी पर केस कर आरोप लगाया था कि जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर की वजह से उसे कैंसर हो गया है।

ये है पूरा मामला
मामला अमेरिका का है जहां एक व्यक्ति जिसका नाम एंथोनी हर्नांडेज़ वैलाडेज़ है। इस व्यक्ति ने कंपनी पर केस कर आरोप लगाया। वैलाडेज़ का आरोप है कि वह बचपन से ही जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर का इस्तेमाल करता था।

इसी पाउडर की वजह से उसे कैंसर हो गया है। वैलाडेज़ ने कोर्ट से कहा कि इस पाउडर को लंबे समय तक इस्तेमाल करने की वजह उसकी छाती के पास मेसोथेलियोमा नामक कैंसर हो गया है।

कंपनी ने दी सफाई
हालांकि कंपनी ने कोर्ट में सफाई दी है. जॉनसन एंड जॉनसन के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी का पाउडर पूरी तरह से सेफ है क्योंकि इसे स्पेशल वाइट बोतलों में पैक करके बेचा जाता है।

इस तरह की सेफ्टी के बाद हमारे प्रोडक्ट से किसी को कैंसर नहीं हो सकता है। कंपनी ने आगे कहा कि वो केस के साथ मुकदमे की कानूनी फीस और दूसरे खर्चों से बचने के लिए समझौता चाहते है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777