उत्तर प्रदेश

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ‘राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी’ का किया गठन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस पार्टी का नाम ‘राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी” रखा है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और किसान आंदोलन के समर्थन में बयान दिया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में गुरुवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नाम का एलान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने एक साथ दलितों और पिछड़ों के लिए आवाज उठाने का प्रण लिया।

इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश संकट से जूझ रहा है। भारत का संविधान खतरे में है, लोकतंत्र की हत्या हो रही है। एक विशेष जाति के लोगों को पदोन्नति देकर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button