उत्तर प्रदेश

”कुछ पुण्य के लिए जाते हैं, कुछ पाप धोने”… महाकुंभ में गंगा स्नान पर अखिलेश यादव का पलटवार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर उनको निशाना बनाने वाले भारतीय जनती पार्टी (भाजपा) नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह गंगा स्नान के लिए जाते रहे हैं। इसकी फोटो भी मैं शेयर कर सकता हूं। जो भाजपा नेता आरोप लगा रहे हैं, वह अपनी फोटो भी शेयर करें। कुछ कुछ पुण्य के लिए गंगा स्नान करते हैं, कुछ दान और कुछ पाप धोने जाते हैं। वो (भाजपा) पाप धोने के लिए जाएंगे, और हम पुण्य के लिए।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पार्टी मुख्यालय में एक कैलेंडर को जारी करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव की पूरी तैयारी है। भाजपा फिर एकबार हारेगी। उन्होंने सात सीटों पर हुए उप चुनाव को लूटा है। एक ही मशीन पर बार बार पुलिस के लोगों ने बटन दबाई है। कुंदरकी जैसे हालात मिल्कीपुर में भी हुए तो मैं हमारे कार्यकर्ता भी स्थिति को देखते हुए हर निर्णय को लेने के लिए स्वतंत्र होंगे। भाजपा ने अपने विभागों के लूटने वाले मंत्रियों को वहां ड्यूटी पर लगाया है।

लखीमपुर खीरी में रामचंद्र मौर्य की मौत पर अखिलेश यादव ने कहा कि वहां की पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा। पीडीए परिवार लोगों का अपमान हो रहा है। लोग पीड़ित, दुखी, अपमानित है। वहां की पुलिस पर कार्यवाही नहीं हुई तो हम मानेंगे कि ये सरकार जातिवादी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777