पंजाब

जालंधर में आग में छह लोगों की मौत: सामने आई वजह, टीवी पर मैच देख रहा था परिवार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

जालंधर के अवतार नगर गली नंबर 12 में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसा फ्रिज का कंप्रेसर फटने के कारण हुआ था। इस हादसे में भाजपा कार्यकर्ता यशपाल सिंह घई, उनके बेटे इंद्रपाल, बहू रुचि, पोतियां दीया व मंशा और पोते अक्षय की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। परिवार में अब केवल यशपाल घई की बुजुर्ग पत्नी ही बची हैं।

पुलिस अधिकारी हरदेव सिंह ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि फ्रिज की गैस लीक होने के कारण ब्लास्ट हुआ था। गैस लीक होने से परिजनों का दम घुट गया। वे बाहर भी नहीं निकल पाए और आग में झुलस गए। हादसा तब हुआ जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर टीवी पर मैच देख रहा था।

डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
मृतकों की पड़ोसी महिला राज ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं सूचना मिलने के बाद आप विधायक रमन अरोड़ा भी घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सिविल अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही के लगे आरोपों की जांच करवाई जाएगी और जो दोषी पाए गए उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

रविवार रात हुआ हादसा
यह हादसा रविवार रात हुआ। करीब 9:30 खाना खाकर टहलने निकले लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहले बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही 15 साल की लड़की और 12 साल के लड़के की मौत हो गई। बाद में सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान चार अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button