फ्लैश न्यूजभारत

जुबिन गर्ग मौत मामले में एसआईटी ने दाखिल किया 3,500 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र

गुवाहाटी। गायक जुबिन गर्ग की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मामले में शुक्रवार को असम के गुवाहाटी स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।अधिकारियों ने बताया कि 3,500 से अधिक पन्नों के आरोप पत्र को सबूतों के साथ चार पेटी में भरकर अदालत में लाया गया। नौ सदस्यीय एसआईटी छह वाहनों के काफिले में पहुंची।

प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। वह चौथे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव (एनईआईएफ) में भाग लेने के लिए सिंगापुर गए थे। असम सरकार ने गर्ग की मौत की जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम पी गुप्ता के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777