विविध

राहुल मिश्रा ने एलएफडब्ल्यू में Shraddha Kapoor को बनाया शोस्टॉपर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। जाने माने फैशन डिजायनर राहुल मिश्रा ने अपने फैशन शो में किसी स्टार को शोस्टॉपर नहीं लेने की पुरानी परंपरा को तोड़ते हुये लक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिव 2017 में श्रद्धा कपूर को शोस्टॉपर बनाया। हमेशा अपने परिधानों के लिए जाने जाने वाले मिश्रा ने ‘राहुल मिश्रा फॉर प्रोजेक्ट ईव’ के ‘द बर्ड सांग’ शीर्षक संग्रह की प्रस्तुति में श्रद्धा कपूर को शोस्टॉपर बनाया।

इस समय सेलिब्रिटी के साथ उतरने के बारे में मिश्रा ने कहा, ‘‘यह केवल चीजों को सही तरीके से पेश करने के लिए किया गया। हमारे शो के लिए और भी नाम थे क्योंकि प्रोजेक्ट ईव अपनी अद्भुद कीमतों के साथ बडी संख्या में लोगों तक पहुंचना चाहता है और निश्चित रूप से इसके लिए हिन्दी फिल्म जगत सबसे मजबूत सहारा था।’’ दिल्ली के रहने वाले डिजायनर ने कहा कि वह आश्वस्त नहीं हैं कि भविष्य में फिर से एक हिन्दी फिल्म सितारे का सहयोग लेंगे या नहीं लेकिन वह भविष्य में श्रद्धा के साथ काम करना पसंद करेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button