विविध

राजधानी दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना हुआ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में करीब एक हफ्ते मौसम गर्म रहने के बाद फिर से बारिश हुई जिससे तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।मौसम विभाग ने शाम के वक्त गरज के साथ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है। सफरदजंग मौसम वेधशाला के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शहर में 23.4 मिली मीटर वर्षा हुई है।

एक निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ जगहों पर हल्की तीव्रता की बारिश होती रहेगी।एजेंसी ने यह भी कहा कि आर्द्रता का स्तर भी बढ़ा हुआ रहेगा जो सुबह 8:30 बजे 100 प्रतिशत दर्ज किया गया था। कल, अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777