
फिल्में महिलाओं को प्रगतिशील तरीके से चित्रित कर रही हैं: करीना
मुंबई। अभिनेत्री Kareena Kapoor Khan का कहना है कि उन्हें गर्व और खुशी होती है कि

Kareena Kapoor Khan
बॉलीवुड फिल्म निर्माता अब महिलाओं को फिल्मों में प्रगतिशील तरीके से पेश कर रहे हैं। अभिनेत्री ने इन बदलावों का श्रेय फिल्मों में युवा लेखकों के आगमन को दिया है। एक साक्षात्कार में करीना ने कहा, ‘‘हिन्दी फिल्म जगत में पर्दे पर महिलाओं को जिस तरीके से पेश किया जा रहा है उस बदलाव को निश्चित रूप से हर कोई महसूस कर सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘युवा निर्देशकों द्वारा अब लिखे जा रहे किरदार मेहनती और सफल महिलाओं के व्यक्तित्व को उभारने में सफल रहे हैं। फिल्मों में अब महिलाओं को अधिक प्रगतिशील तरीके से दिखाया जा रहा है।’’ ‘उड़ता पंजाब’ की 36 वर्षीय अभिनेत्री ने पिछले साल अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान को जन्म दिया।