कारोबार

शेयर बाजार में कोहराम! कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी से सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन भारी गिरावट लेकर आया। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी ने निवेशकों के सेंटीमेंट को बुरी तरह प्रभावित किया है। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही लाल निशान के साथ गोता लगाते नजर आए। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 821.79 अंक टूटकर 76,674.57 अंक पर और एनएसई निफ्टी 287.3 अंक फिसलकर 23,890.35 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि चीन के एसएसई कम्पोजिट में मामूली बढ़त देखने को मिली।

अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। ईरान युद्ध में संभावित वृद्धि की आशंकाओं से ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 125 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,468.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बुधवार को 0.79 प्रतिशत और निफ्टी 0.76 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777