कारोबार

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज, एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख से सेंसेक्स-निफ्टी प्रभावित

मुंबई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407.45 अंक की गिरावट के साथ 81,776.72 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 144.3 अंक फिसलकर 24,917.80 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस के शेयर में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई। बजाज फिनसर्व का शेयर चार प्रतिशत से अधिक लुढ़का।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777