पंजाब

पंजाब में एसवाईएल पर बढ़ी रार: सीएम भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पंजाब में सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट से फटकार के बाद से पंजाब में पक्ष-विपक्ष आमने सामने हैं। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने इस मुद्दे पर पिछले दिनों प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने बुधवार सुबह एक तंज भरा ट्वीट किया।

परमात्मा ने मेरी ड्यूटी खाल पर लगाई है
सीएम ने लिखा-माननीय सुनील जाखड़ सुखबीर बादल, बाजवा, राजा वड़िंग, कोई थोड़ी बहुत शर्म नाम की चीज घर से लेकर चलते हो या नहीं?? चांदी की कस्सी से टक लगाने वाली फोटो में कैप्टन के साथ बलराम जाखड़ भी खड़े हैं!

देवीलाल ने हरियाणा विधानसभा में प्रकाश सिंह बादल की एसवाईएल के सर्वे करने की अनुमति देने की प्रशंसा की.. सुखबीर सिंह गुड़गांव के ओबेराय होटल की फर्द लेकर आना..

जहां तक पानी की बात है, तो उसकी चिन्ता मत करो, बचपन में भी मेरी ड्यूटी खेत की निगरानी के लिए लगती थी, कि खाल में कोई छेद न पड़ जाए.. परमात्मा ने आज भी मेरी ड्यूटी खाल पर ही लगाई है,

बस उस खाल का नाम ‘सतलुज’ है.. 1 नवंबर को अपने पुरखों द्वारा कुर्सी के लिए किए गए कुर्सीनामे जरूर साथ लेकर आना, ताकि मेरे वतन पंजाब के लोगों को भी पता चले कि ‘कुर्बानी’ देने की बात कह कर कितनी बार उनकी कुर्बानी ली गई..

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button