कारोबार

Renault-Nissan 5,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

चेन्नई – फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो और जापान मुख्यालय वाली निसान ने अगले 15 साल में देश में 60 करोड़ डॉलर (5,300 करोड़ रुपये) के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी तमिलनाडु के वाहन बाजार में उतर गई है।

निसान के वैश्विक मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) और अलायंस बोर्ड के सदस्य अश्विनी गुप्ता ने यहां कहा कि नए दौर के निवेश के साथ दोनों कंपनियां छह नए मॉडल उतारेंगी।

इनमें दो इलेक्ट्रिक मॉडल होंगे। अभी दोनों कंपनियां यहां से 45 किलोमीटर दूर ओरागदम के चेन्नई कारखाने में चार मॉडलों का उत्पादन करती हैं। गुप्ता ने कहा कि रेनो-निसान का विनिर्माण संयंत्र 2025 तक कॉर्बन निरपेक्ष हो जाएगा। यहां सिर्फ नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल होगा।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777