राजस्थान

Rajasthan: Chief Minister Gehlot ने राज्यपाल से मुलाकात की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।

राजभवन के प्रवक्ता ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। गहलोत ने मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, ‘‘आज माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट हुई।

इस दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। राजस्थान में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को हुआ। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Back to top button