राजस्थान

कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने कहा- सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन प्राथमिकता

जिले में नव पदस्थापित जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी के रविवार को चूरू पहुंचने पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिले के विभिन्न संगठनों, नागरिकों की ओर से उनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बेहतरीन क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनकी कोशिश रहेगी कि वर्तमान में चल रहे मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का अधिकतम प्रचार हो और प्रत्येक पात्र वयस्क का मतदाता सूची में पंजीकरण हो।

लोकसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हों तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ-साथ सरकार के अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों का समुचित ढंग से क्रियान्वयन हो।

वहीं उन्होंने कहा शिक्षा, चिकित्सा समेत सभी महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर सभी के सहयोग से समुचित काम किया जाएगा। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता समेत विभिन्न विकास कार्यक्रमों को गति दी जाएगी।

वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर मीणा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं जिले से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से अवगत करवाया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777