ट्रिगर न्यूज

Rahul Gandhi का तीन दिवसीय अमेठी दौरा बुधवार से

Rahul Gandhi] कांग्रेस उपाध्यक्ष  बुधवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने राहुल के आधिकारिक कार्यक्रम के हवाले से बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष Rahul Gandhi कल दोपहर लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वहां से अमेठी पहुंचेंगे। कल ही वह कठौरा गांव में चौपाल लगाएंगे। उसके बाद Rahul Gandhi  कपासी गांव में एक शोक सभा में शिरकत करेंगे। बाद में वह मुंशीगंज अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन Rahul Gandhi सुबह अतिथि गृह में आम लोगों से मिलेंगे। उसके बाद Rahul Gandhi तिलोई के मोहनगंज पाकरगांव स्थित Rahul Gandhi कालेज में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में और फिर सलोन में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। शाम को Rahul Gandhi  भुएमऊ अतिथिगृह जाएंगे। अगले दिन सुबह वह अतिथि गृह में ही जनता दर्शन तथा कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
मालूम हो कि जिला प्रशासन ने दशहरा और मुहर्रम की व्यस्तताओं का हवाला देते हुए Rahul Gandhi के कार्यक्रम के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने में काफी असुविधा होने की बात करते हुए आग्रह किया था कि राहुल पांच अक्तूबर के बाद की कोई तारीख तय कर लें। हालांकि कांग्रेस द्वारा Rahul Gandhi का कार्यक्रम रोके जाने के आरोपों पर प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा था कि वह सिर्फ असुविधा की बात कर रहा है। उसकी मंशा राहुल का कार्यक्रम रोकने की नहीं थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777