लाइफस्टाइल

झटपट बनाएं फूले हुए सूजी के Golgappe और चटपटा पानी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारतीय स्ट्रीट फूड्स केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। इन स्ट्रीट फूड्स में चाट, टिक्की से लेकर वड़ा पाव तक कई चीजें शामिल है। इन सब में स्वाद से भरपूर गोलगप्पे भी शामिल है। गोलगप्पे को देश के अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। गोलगप्पे को कहीं पानी पूरी, कहीं पूचका, गुपचुप तो कहीं फुल्की कहा जाता है।

आपको हर क्षेत्र में गोलगप्पे का एक अलग स्वाद मिलेगा। आप घर पर भी आसानी से गोलगप्पे बना सकते है। आप घर आसानी से गोलगप्पे कैसे बना सकते हैं आइए यहां जानते हैं।

सजी के गोलगप्पे सामग्री
सजी – 200 ग्राम
आधा चम्मच- नमक
एक चुटकी बेकिंग सोडा
40 एमएल – ऑयल

स्टेप – 1
अब एक बड़ा बाउल लें. इसमें सूजी, बेकिंग सोडा और नमक डालें। इसमें लगभग 40 एमएल तेल गर्म करके डालें।

स्टेप – 2
तेल के बाद सूजी में पानी डालें। सूजी में धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक सोफ्ट आटा गूंद लें। सूजी के आटे को हाथों से अच्छे से मैश कर लें।

स्टेप – 3
जब सूजी का आटा गूंद जाए तो इसे 30 मिनट के लिए ढक कर रख दें। 30 मिनट बाद अगर ये आटा ज्यादा हार्ड लगे तो आप इसमें पानी डालकर इसे दोबारा गूंद लें।

स्टेप – 4
इसके बाद आटे से डस्ट करते हुए सूजी के मिक्सचर से छोटी-छोटी पूरी बेल लें। सूजी के पूरी जब बेल लें। इसके बाद इन्हें ढककर रख दें।

स्टेप – 5
इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें. इसमें ये पूरी डालकर इन्हें फ्राई कर लें। इन्हें गोल्डन फ्राई होने तक फ्राई कर लें। जब पूरी को पैन डालें तो गैस हाई फ्लेम पर रखें। इसके बाद पूरी को परोसने के लिए इसका पानी तैयार करें।

गोलगप्पे का पानी
पानी – डेढ़ लीटर
हरी मिर्च – 5
अदरक के टुकड़े – 3 से 4
धनिया और पुदीने के पत्ते – आधे कप से कम
नींबू – 3
बूंदी – आधा कटोरी
काला नमक – एक चम्मच
गर्म मसाला – आधा चम्मच
जीरा पाउडर – आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
सफेद नमक – एक चम्मच
हींग – एक चुटकी
जल जीरा – 2 चम्मच
सफेद नमक – एक चम्मच

गोलगप्पे के पानी को बनाने का तरीका
स्टेप – 1
सबसे पहले हरी मिर्च, अदरक, पुदीना पत्ता और हरा धनिया से एक पेस्ट तैयार कर लें।

स्टेप – 2
अब एक बाउल में पानी लें. इसमें 2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट डालें।

स्टेप – 3
इसमें बाकी के मसाले डालें. सारे मसाले डालने के बाद इसमें नींबू डालें।

स्टेप – 4
इसके बाद इसमें बूंदी डालें ऐसे तैयार हो जाएगा गोलगप्पे का पानी।

आलू का मसाला
4 से 5 आलू अच्छे से उबाल लें। इन्हें अच्छे से मैश कर लें. इस मसाले में आधा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट डालें। इसमें आधा चम्मच काला नमक डालें। थोड़ा सफेद नमक डालें। आप इसमें उबले हुए छोले भी डाल सकते है। सारी चीजों को अच्छे मिलाएं। ऐसे तैयार हो जाएगा गोलगप्पे का मसाला।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button