
उत्तर प्रदेशविविध
राजभवन में कल 11 दिसंबर, 2023 को सामूहिक रूप से सुना जाएगा ‘विकसित भारत @ 2047‘ पर प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की संरक्षकीय छाया में कल 11 दिसंबर, 2023 को ‘विकसित भारत @ 2047‘ कार्यक्रम के तहत राजभवन में देश के प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन ऑनलाइन प्रसारित होगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के 14 राज्यों के विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं रजिस्ट्रार प्रत्येक से 10-10 शिक्षक, 5 निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि,
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ, डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ तथा इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लखनऊ के प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम को ऑनलाइन देखेंगे।
कार्यक्रम में प्रातः 10ः33 से 11ः18 बजे तक देश के प्रधानमंत्री ऑनलाइन संबोधित करेंगे।
सम्बोधन के बाद विश्वविद्यालयों से आए विद्वान प्रतिभागी विकसित भारत के संकल्प पर विभिन्न विषयों पर पैनल डिस्कशन करेंगे तथा प्रश्नोत्तर कार्यक्रम द्वारा शंका समाधान, विचार-विमर्श भी होगा। यहाँ उल्लेखनीय है कि इस संदर्भ में एक पोर्टल भी लांच होगा, जिसमें विद्यार्थी लॉगइन करके अपने विचार दे सकेंगे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



