मनोनीत किये गये कांछा व्यक्ति का नाम है जुनैद अहमद जिसका पत्रकारिता से दूर-दूर तक का कोई लेना-देना नही रहा है, सिवाय उस काम के जो कांछा करते हैं। वह संपादक उत्तमचन्द्र शर्मा का थैला ढ़ोने वाला रहा है जिसे वो निजी सहायक बता रहे हैं।
शर्मा ने अहमद को बिजनौर से प्रकाशित स्थानीय सांध्य हिन्दी दैनिक “चिगांरी” का मुज़फ्फरनगर में समाचार संपादक बनाया हुआ है। तथ्य यह है कि मुज़फ्फरनगर में न तो चिंगारी का प्रकाशन होता है, ना ही वहां कोई कार्यालय या संस्करण है।
जहां कोई भी संपादकीय कर्मी ही नहीं है, तो वहां समाचार संपादक किस बात का? अटैची ढ़ोने हेतु? उत्तमचन्द शर्मा संपादक है मुजफ्फरनगर बुलेटिन के, जिसकी प्रकाशक तथा मालकिन का नाम है श्रीमती लाजवंती उत्तमचन्द्र शर्मा।
Back to top button