ट्रिगर न्यूज
विद्युत दरों मे बढ़ोत्तरी उपभोक्ता से डकैती है
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
भारतीय किसान यूनियन के लखनऊ मण्डल अध्यक्ष ने मांग की है कि विद्युत विनियामक आयोग के द्वारा बिजली की दरों में जो भारी वृद्धि की गई है उसे तत्काल वापस लिया जाए। यदि बढ़ी दरों को तत्काल निरस्त नहीं किया गया तो प्रदेश में एक विशाल आंदोलन खड़ा होगा।

उनका कहना है कि इसी के साथ यह भी बताया जाये कि ऐसा जनविरोधी फैसला किस किसान, किस गांव व शहर के लोगों से बात करके लिया गया है। इस प्रकार के फैसलों से किसानों व आम जनता में भयंकर रोष व्याप्त है।
अगर पावर कार्पोरेशन और विद्युत नियामक आयोग आपस में मिलकर जनता का खून चूसने का फैसला लेते रहेंगे तो उसका नतीजा सरकार को ही भोगना पड़ेगा। यहॉं के इंजीनियर रूपी अध्यक्ष और प्रबन्ध निदेशक तो अपनी मौज मस्ती के लिए बिजली दरों को बढ़ाने की ही जुगाड़ में रहते हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



