आपको बताते हैं कि आखिरकार कौन हैं नीरव मोदी। सेलेब्रिटीज को डायमंड से सजाने वाले अरबपति का नाम है नीरव मोदी? तभी तो सेलेब्रिटी ज्वेलर और अरबपति डायमंड मर्चेंट नीरव मोदी करोड़ों के धोखाधड़ी मामले में फंसते नज़र आ रहे हैं।
CBI ने पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर कदम उठाया है। बैंक का दावा है कि नीरव, उनके भाई निशाल, पत्नी अमी और मेहुल चीनूभाई चोकसी ने बैंक के अधिकारियों के साथ आपराधिक साज़िश रची और पीएनबी को नुकसान पहुंचाया। ये सभी डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट और स्टेलर डायमंड्स में पार्टनर हैं।
इन चारों के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की उन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जो आपराधिक साज़िश रचने और धोखाधड़ी से जुड़े हैं। इसके अलावा प्रीवेंशन ऑफ़ करप्शन ऐक्ट के प्राविधानों के तहत भी आरोप तय किए गए हैं।
Back to top button