Mann Ki Baat में PM Modi का आत्मनिर्भर संदेश, सी-295 विमान से लेकर स्वदेशी जहाजों तक गिनाए Achievements
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साल 2026 के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों से दिल की बात की। पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 के शुरुआती 6 महीनों में भारत ने कई बड़ी अचीवमेंट्स हासिल की हैं। उन्होंने देश और दुनिया के मौजूदा हालात पर बात करते हुए साफ कहा कि समुद्र से लेकर आसमान तक भारत पूरी तरह सुरक्षित है। भारत आज इतना मजबूत है कि हम सब मिलकर हर वैश्विक संकट का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।
डिफेंस और एविएशन में भारत की स्वदेशी अचीवमेंट्स
जून के महीने में भारत को डिफेंस और एविएशन सेक्टर में बड़ी कामयाबी मिली है। पीएम मोदी ने बताया कि कोलकाता में नौ-सेना के एक इवेंट के दौरान तीन नए स्वदेशी जहाजों INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। खास बात यह है कि इनकी डिजाइनिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक सब कुछ ‘मेड इन इंडिया’ है। इसके साथ ही, भारत में बन रहे सी-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान सक्सेसफुली पूरी कर ली है। ऐसे 40 विमान भारत में ही तैयार हो रहे हैं, जिससे एयरोस्पेस सेक्टर और MSME को काफी बढ़ावा मिल रहा है और युवाओं के लिए नौकरियों के नए मौके खुल रहे हैं।
पीएम की अपील पर जनता का सपोर्ट
पीएम मोदी ने सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपनी अपील पर जनता से मिले रिस्पॉन्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं देश के हर नागरिक का थैंकफुल हूँ कि उन्होंने मेरी इस मुहिम का खुलकर सपोर्ट किया।” कई परिवारों ने पीएम के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने घर की शादियों में नया सोना न खरीदकर पुराने सोने को ही रिसाइकल करने का फैसला किया है। वहीं, पॉल्यूशन और पेट्रोल बचाने के लिए लोग अब बड़े पैमाने पर कार पूलिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
योगासन चैम्पियनशिप में भारत का ‘गोल्डन’ रिकॉर्ड
इस बार इंटरनेशनल योग डे के मौके पर दुनिया भर के 2500 से ज्यादा शहरों में योग के शानदार प्रोग्राम हुए, जिसमें करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में हुई ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप’ का खास जिक्र किया, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 114 मेडल जीतकर मेडल टैली में टॉप पोजीशन हासिल की। भारत के खाते में 102 गोल्ड मेडल आए हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।



