लाइफस्टाइल

करेले का पौधा घर में लगाने से फैलती है नकारात्मक ऊर्जा, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अक्सर लोग घरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पेड़-पौधों को लगाते हैं। कुछ लोग घर में टमाटर-कद्दू आदि सब्जियां लगाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कई पेड़-पौधों के बारे में विशेष रूप से बताया गया है।

बताया जाता है कि कुछ पेड़-पौधों की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही ग्रह दोष से भी मुक्ति मिल सकती है। हांलाकि घर में लोग कई तरह के पेड़-पौधों को लगाते हैं, यह पौधे शुभ औऱ अशुभ माने जाते हैं।

तो वहीं कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनको भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इन पौधों को घर में लगाने से अशुभ परिणाम मिलने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भूलकर भी घर में करेले का पौधा नहीं लगाना चाहिए। तो आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

घर में न लगाएं करेले का पौधा 

वास्तु शास्त्र में घर में कई पेड़-पौधों को लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक ऐसा भी पौधा है, जो गलती से भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर में भूलकर भी करेले का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष पैदा हो सकता है और जातक को अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। क्योंकि करेला एक कड़वी सब्जी मानी जाती है और इससे निकलने वाली ऊर्जा नकारात्मक होती है।

हांलाकि आप करेले के पौधे को घर के बाहर लगा सकते हैं। लेकिन इस पौधे को लगाने के दौरान ध्यान रखें कि घर की दक्षिण दिशा में करेले कौ पौधा न लगाएं। क्योंकि घर की दक्षिण दिशा में करेले का पौधा लगाने से घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कमजोर हो सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु के मुताबिक घर में करेले का पौधा लगाने से इसका असर आर्थिक स्थिति पर भी देखने को मिलता है। वहीं व्यक्ति को कर्ज संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर में भूलकर भी करेले का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे जातक के मान-सम्मान पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर में करेले का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। मां लक्ष्मी के रुष्ट होने से व्यक्ति के जीवन में कभी धन का आगमन नहीं होता है और खर्चों में बढ़ोत्तरी होने लगती है। इसलिए घर में करेले का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button