विविध
पटनायक ने भाजपा से गठबंधन की संभावना से इंकार किया
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भाजपा के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना से इंकार किया और कहा कि उनकी पार्टी किसी भी समय चुनाव का सामना करने के लिये पूरी तरह तैयार है। पटनायक ने पांच दिवसीय नयी दिल्ली यात्रा से लौटने के बाद रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘बीजद हमेशा चुनाव के लिये तैयार है।’ भाजपा के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी रखेंगे।’
जदयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा नीत राजग में लौटने का फैसला करने के बाद बीजद के कदम पर नजर रखी जा रही है क्योंकि वह भी 2009 तक राजग का घटक थी और उसी साल उसने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ा था। उल्लेखनीय है कि चुनाव पहले कराए जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। लोकसभा और ओडिशा विधानसभा के चुनाव 2019 में होने वाले हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



