विविध

मोदी के साथ मेरी मुलाकात के राजनीतिक मायने नहीं: हुड्डा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रोहतक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी हालिया मुलाकात के राजनीतिक मायने नहीं निकालने चाहिए। हाल में संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन केंद्रीय कक्ष में प्रधानमंत्री के साथ संक्षिप्त मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक शिष्टाचार भेंट थी और इस मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं निकालने चाहिए। राजनीति में होने की वजह से हम कई लोगों से मिलते रहते हैं।’’

राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे हुड्डा ने कहा, ”हम एक दूसरे को निजी तौर पर जानते हैं। जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की आधिकारिक बैठकों के दौरान हम (राज्यों के वर्णमाला संबंधी सीट प्रबंधन के मुताबिक) अगल-बगल बैठा करते थे। मेरे अच्छे संबंध हैं लेकिन वह अलग बात है और राजनीति अलग है।’’ हुड्डा से जब पूछा गया कि कांग्रेस विधायक जय तीरथ दाहिया ने कथित तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात के सियासी मायने हैं तो हुड्डा ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
कांग्रेस विधायक के बयान को उनकी ‘‘निजी राय’’ बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”जो जय तीरथ ने कहा उसके बारे में आपको उनसे पूछना चाहिए। मुझे जो कहना था मैंने कह दिया है।’’

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button