धोखा-धड़ी

अरबपति Nirav Modi के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि PNB का मामला ‘नियंत्रण के बाहर नहीं है और इस बारे में उचित कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव लोक रंजन ने एक कार्यक्रम के मौके पर अलग से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह नियंत्रण से बाहर है या इस समय कोई बड़ी चिंता की बात है।

इस मामले को पहले ही विधि प्रवर्तन एजेंसियों को भेज दिया गया है, जिससे दोषियों के खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई हो सके। बैंक ने कहा कि वह स्वच्छ और पारदर्शी बैंकिंग को लेकर प्रतिबद्ध है।

दस दिन से भी कम के समय के भीतर बैंक धोखाधड़ी का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले पांच फरवरी को CBI ने अरबपति हीरा कारोबारी Nirav Modi,उनकी पत्नी, भाई और एक व्यापारिक भागीदार के खिलाफ वर्ष 2017 में PNB के साथ 280.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

Previous page 1 2 3 4

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777