CBI अधिकारियों ने नेशनलाइज्ड बैंक PNB की तरफ से मिली शिकायत में आगे की कार्रवाई के बारे में विस्तार से नहीं बताया। उन्होंने कहा कि डिजाइनर Nirav Modi और कंपनी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह स्पष्ट नहीं हुआ कि शिकायत में जिस आभूषण कंपनी का जिक्र है वह Nirav Modi से जुड़ी हुई है अथवा नहीं।
pnb-fraud-cbi-ed-nirav-modi
इस बीच PNB ने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई को मुंबई की एक शाखा में 1771. 69 मिलियन डॉलर से ज्यादा ‘धोखाधड़ी एवं अनधिकृत लेन-देन के बारे में सूचित किया है। बीएसई को दी गई जानकारी में PNB ने कहा कि बैंक को मुंबई शाखा में कुछ धोखाधड़ी एवं अनधिकृत लेन-देन के बारे में पता चला है।
इस घोटाले में कई बड़ी आभूषण कंपनियां मसलन गीतांजलि, गिन्नी और नक्षत्र भी विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में आ गई हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने आज सुबह खुलासा किया कि उसने 11,360 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले लेनदेन को पकड़ा है।