ट्रिगर न्यूज
Uber और NASA मिलकर लाएंगे उड़ने वाली टैक्सी
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
NASA ने कहा कि उसका मकसद एक राइडशेयर या कारपूल नेटवर्क बनाना है जो निवासियों को एक छोटे से विमान में सफर करने की सुविधा प्रदान करेगा। ठीक उसी तरह जैसे अभी वह एक कार बुक करने के लिए ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ठीक उसी तरह एयर टैक्सी का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
यह घोषणा लॉस एंजिलिस में हुए उबर एलीवेट सम्मिट में की गई। जहां शहरी विमानन के भविष्य पर चर्चा करने के लिए तकनीक और परिवहन से जुड़े कई दिग्गज एवं दिग्गज कम्पनियां शामिल हुर्इं थी।
यहॉं ये बता दिया जाये कि इस एयर टैक्सी का नाम ही एयर टैक्सी नहीं है अपितू जमीन पर चलने वाली टैक्सी ही अब आसमान में उड़ सकेंगी। ऐसा नहीं है कि उड़ने वाले प्लेन अथवा हेलीकॉप्टर को ही एयर टैक्सी का नाम दे दिया गया हो।
अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने कहा कि डालास फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट में उसके अनुसंधान केंद्र पर प्रारूपों का परीक्षण किया जाएगा। बहरहाल अभी तो प्रोजेक्ट रिसर्च की स्टेज पर है, जिसमें दो बड़ी संस्थायें आपस में मिलकर कार्य कर रही हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



