टैक्सी कम्पनी उबर और अंतरिक्ष के रिसर्च प्रोग्राम पर कार्य करने वाली संस्था NASA ने एक साथ मिलकर उड़ने वाली टैक्सी बनाने की बात की है। यह घोषणा उबर एलीवेट सम्मिट में की गई है, जो लॉस एंजिलिस में सम्पन्न हुआ।
अमेरिका के शहरों में उड़ने वाली टैक्सी की संभावनाएं तलाशने के लिए कैब सेवा प्रदान करने वाली कम्पनी उबर और अंतरिक्ष एजेंसी NASA साथ मिलकर काम करेंगे। नासा ने मंगलवार को कहा कि वह तथा-कथित रूप से हवा में उड़ सकने में सक्षम वाहनों के प्रारूपों का परीक्षण शुरू करेगा। इन वाहनों में डिलिवरी ड्रोन भी शामिल किये जायेंगे।
यह घोषणा लॉस एंजिलिस में हुए उबर एलीवेट सम्मिट में की गई। जहां शहरी विमानन के भविष्य पर चर्चा करने के लिए तकनीक और परिवहन से जुड़े कई दिग्गज एवं दिग्गज कम्पनियां शामिल हुर्इं थी।
Back to top button