जन संसद

Modi ji डोकलाम पर देश को अंधेरे में न रखें: राहुल गांधी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Modi ji (नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री) पर निशाना साधते हुये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनसे पूछा कि अगर वह अपनी पीठ थपथपा चुके हों तो चीन द्वारा डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण की खबरों के बारे में देश को जानकारी दें।

सूत्रों ने कहा था कि चीन ने भारत के साथ गतिरोध वाले डोकलाम इलाके में अपने सैनिकों की अच्छी खासी तैनाती कर रखी हैl और विवादित इलाके से महज 12 किलोमीटर दूर उसने सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है। इस खबर के एक दिन बाद राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की है।

राहुल गांधी ने ‘‘500 सैनिकों की निगरानी में, चीन ने डोकलाम में सड़क चौड़ी की’’ शीर्षक वाली खबर को टैग करते हुये ट्वीट किया, Modi ji एक बार जब आप अपनी पीठ थपथपा चुके हों तो कृपया इस बारे में जानकारी दें?’’ भारत और चीन के सैनिकों के बीच डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण गतिविधियों को लेकर 16 जून को शुरू हुआ गतिरोध 73 दिनों तक चला था। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद तनाव कम हो सका था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button